फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कुत्तों ने दो दिनों में 41 लोगों को काटा

Sat, 13 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल सीएचसी पर कुत्ते के हमले में घायल बुजुर्ग का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद  
विज्ञापन
बाजारशुकुल। कुत्तों के उत्पात से लोग सहमे हैं। शुक्रवार को अलग-अलग गांवों में 23 लोगों के साथ दो मवेशियों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। एक दिन पहले भी 18 लोग कुत्तों के हमले से घायल हो गए। बढ़ती घटनाओं पर प्रशासन सतर्क हो गया है और विभागीय टीमें गांवों में सक्रिय कर दी गई हैं।
विज्ञापन




अलग-अलग गांवों में कुल 23 ग्रामीणों को कुत्तों ने काट लिया। हरखूमऊ के रामरता (50), सरोजनी देवी (55), देवबक्श (65) और असिराजा (55), पुनीपुर के सरजू चौरसिया (20), मीरापुर की अमिता (35) व निशा (15), मियां का पुरवा के नोहरे लाल (40) और पूरे धर्मदास की सीमा (50) ,पूरे गुजरन जमीरूल (70) और रामदीन पुरवा के राम बिलास यादव के गाय व मंसाराम की बकरी घायल हो गईं। पूरे शुकलन की दीप्ति (22), मुंदर (50), अनीता (20), विश्वनाथ (65), कलंदरगढ़ के शिवम (8), ऊंच गांव के संदीप (25) और पूरे रामदीन गांव के कार्तिक (6), सियाराजी (70), सरोजनी देवी (59), प्रशांत प्रजापति (5) व सांवरी देवी (60) को भी कुत्तों ने काट लिया। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाया गया।


गांवों में कुत्तों के बढ़ते उत्पात पर ग्रामीण सुरजीत यादव, केशव प्रसाद, अंजनी पांडेय, राकेश शुक्ल आदि ने नाराजगी जताई। बीडीओ अंजली सरोज ने बताया कि ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों को तत्काल अभियान चलाने, कुत्तों की पकड़ व नियंत्रण कार्यवाही तेज करने और ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन



पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज नारायण ने कहा कि विभाग की ओर से कुत्तों को पकड़ कर संरक्षित करने की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर कुत्ता पकड़ कर लाते हैं तो इसका इलाज करने की व्यवस्था है। बृहस्पतिवार को भी 18 लोग कुत्तों के हमले में घायल हुए थे। दो दिनों में 41 से अधिक लोग घायल होने से ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें