फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोहरे का आगाज, रहें सावधान, हाईवे किनारे खड़े वाहनों से बढ़ा खतरा

Sat, 13 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर टिक​रिया के पास नो पार्किग जोन में सड़क की दोनों पटरी पर खड़े ट्रक। संव
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिसंबर में पहली बार शुक्रवार को कोहरा पड़ा। इसके चलते सड़क पर दृश्यता कम हो गई। कोहरे के बीच हाईवे किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग जोखिम बढ़ा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बार-बार चेताने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बड़े-बड़े निर्णय जरूर लिए जाते हैं, लेकिन उनका क्रियान्वयन सही से नहीं होता है। यही वजह है कि 2025 में नवंबर तक करीब 350 सड़क हादसे हुए, जिसमें 216 लोगों की जान चली गई। 240 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्यादा ट्रैफिक वाली सड़कों पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई।



सफेद पट्टी पर खड़े मिले भारी वाहन
टांडा-बांदा हाईवे के मिश्रोली में शुक्रवार सुबह 10 बजे सड़क की सफेद पट्टी पर भारी वाहन खड़े मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में ही सड़क पर वाहन खड़े करके चालक लापता हो जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन




नो पार्किंग जोन में खड़े कर दिए ट्रक
गौरीगंज के टिकरिया में नो पार्किंग का बोर्ड लगा है। इसके उलट, चालक वहीं पर सड़क की दोनों पटरियों पर ट्रक खड़े कर देते हैं। सुबह 10:30 बजे यही स्थिति देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन नहीं होने से यातायात बाधित रहता है।


विद्यालय के पास भारी वाहनों का डेरा
गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास सुबह 11 बजे सड़क की दोनों पटरियों पर भारी वाहन खड़े मिले। इस अवैध पार्किंग की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ये बात जानते हुए भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।






जिले के दुर्घटना बहुल स्थल
बांदा-टांडा हाईवे : मुंशीगंज चौराहा, निगोहा, अकेलवा चौराहा।
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे : दुर्गापुर चौराहा।
लखनऊ-वाराणसी हाईवे : नागेश्वरगंज, पूरे प्रेम शाह, कस्तूरी पूरब, धरौली।





चलाएंगे अभियान
एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के समय रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क किनारे वाहन न रुकें। अभियान चलाकर नियम न मानने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें