फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जलसे में कुत्ते ने सिपाही सहित 19 लोगों को काटा

Thu, 19 Sep 2024 06:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय कस्बे में चल रहे जलसे में मंगलवार की रात एक कुत्ता हिंसक हो गया। कुत्ते ने सिपाही सहित 19 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। इन दिनों जगदीशपुर कस्बे में रबी उल अव्वल के उपलक्ष्य जलसा व मेला चल रहा है। मंगलवार की रात जलसे में आए लोग बाजारशुकुल मोड़ के पास कुत्ते का शिकार हो गए। कुत्ते ने मेला ड्यूटी में तैनात रामगंज थाने के आरक्षी राधेकृष्ण यादव को काट लिया। जब तक लोग कुछ समझते कुत्ते ने एक के बाद एक कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे छिटई सिंदुरवा निवासी नाजनीन, मोहनगंज थाना क्षेत्र की आफरीन और फरहान, कस्बा निहालगढ़ के वीर कुमार, पूरे लाला निवासी रामदीन, माहेमऊ निवासी गुंजन, मलावां निवासी शबा, बाबागंज निवासी जफर, निहालगढ़ पश्चिम मोहल्ला निवासी राकिब, संभई जामो निवासी शुभम, सिधियावां निवासी सलमान, राबिया कलीम, शबा, वसीम, अन्नू, शुभम, शमां व अरुण को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ते के हमले से पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई। सीएचसी जगदीशपुर पहुंचे घायलों को चिकित्सकों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। हालत सामान्य होने के बाद सभी को घर भेज दिया।

कुत्ते के हमले में महिला सहित पांच घायल
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में कुत्ते के काटने से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को कुत्ते के काटने से घायल अहमदपुर गांव निवासी वीरेंद्र (11), कस्बा निवासी उमाशंकर (70), बाराबंकी जिले के सुबेहा निवासी मायावती (36), विजय (13) तथा अयोध्या के रेछ गांव निवासी राजनारायण (34) उपचार कराने आए थे। इलाज के बाद सभी लोगों को घर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें