फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपात्रों को योजना का लाभ दिया तो भाकियू करेगा आंदोलन

Thu, 19 Sep 2024 06:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। भाकियू ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर बुधवार को ब्लॉक परिसर में धरना दिया। धरने के बाद दो सूत्री ज्ञापन बीडीओ सिंहपुर को दिया। बीडीओ ने 15 दिन में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चुन्नू सिंह की अगुवाई में हुए धरने में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी व मेहमानपुर, पन्हौना, पेंडारा में पीएम आवास के लिए खुली बैठक नहीं होने का मुद्दा उठा। भाकियू के तहसील तिलोई अध्यक्ष जितेंद्र सिंह लल्लू बाबा ने कहा कि यदि अपात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सिंहपुर बीडीओ आकांक्षा सिंह ने आंदोलित किसानों को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। धरने में विल्सन बाबा, रामसरन, मो. अतीक, मुन्ना अवस्थी, मुन्नऊ खान, चंपा, संगीता, कमलेश कुमारी, कमलेशा, संगीता, सुनीता आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें