फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समय से पहुंचे चिकित्सक व कर्मचारी

Fri, 12 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बेनीपुर ​स्थित 50 शैया एकीकृत आयुष अस्पताल की पैथोलॉजी में मरीज का ब्लड सैंपल लेते कर्मी। -संवा
विज्ञापन
अमेठी। बेनीपुर स्थित 50 शैया एकीकृत आयुष अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार दिखा। अस्पताल में तैनात चिकित्सक व कर्मी समय से ओपीडी में पहुंचे। बुजुर्ग व असहाय मरीजों को कर्मी स्ट्रेचर से अस्पताल के भीतर लाते दिखे। पैथोलॉजी में किट से मलेरिया की जांच होने लगी है। बुधवार को समय से न आने वाले चिकित्सकों व कर्मियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन





अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को सैंपल लेने के बाद बोला सच, नहीं होती डेंगू व मलेरिया की जांच शीर्षक से अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभागीय अफसरों की नींद टूटी। सुबह आठ बजे से ही होम्योपैथिक, आर्युवेद और यूनानी विभाग में तैनात सभी सात चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में ओपीडी करते दिखे।




बाहर प्रवेश गेट पर आए बुजुर्ग मरीजों को स्ट्रेचर पर बैठाकर कर्मी अंदर लाते मिले। अस्पताल में चिकित्सकों के अलावा अन्य कर्मी भी अपने-अपने पटल पर दिखाई पड़े। अस्पताल में मिले मरीज आनंद मिश्र, आशीष तिवारी और विजय ने बताया कि अमर उजाला की खबर का असर ही है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। डॉक्टर व कर्मी समय से आ गए और मलेरिया जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. मोहम्मद कासिफ ने बताया कि कुछ दवाएं मंगवाई गई हैं। कार्ड व रीजेंट नहीं होने के बुखार व अन्य जांच नहीं हो पा रही है। बुधवार को जो भी चिकित्सक व कर्मी समय से नहीं पहुंचे हैं, उन्हें नोटिस दिया गया है। कहा कि दवाओं की मांग की गई है। जल्द ही सभी दवाएं मिलने की उम्मीद है।







कार्ड व रीजेंट नहीं होने से डेंगू, बुखार की जांच ठप

पैथोलॉजी में समय से लैब टेक्नीशियन ड्यूटी पर पहुंचे। कार्ड व रीजेंट नहीं होने से डेंगू, बुखार, टायफाइड, एलएफटी, केएफटी जांच नहीं हो पा रही है। हालांकि किट आने से मलेरिया की जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें