फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गवाही देने गए डॉक्टर, ठप रही अल्ट्रासाउंड जांच

Thu, 13 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड जांच कराने आए मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। बताया गया कि चिकित्सक की कोर्ट में गवाही देने गए हैं, इसके कारण जांच नहीं हो सकी। असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी की तैनाती है। इसके कारण समस्या आई। गर्भवती व अन्य मरीजों को अगली तिथि देकर स्वास्थ्य कर्मियों ने संतुष्ट कर वापस कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 744 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। जिसमें 314 मरीज बुखार के मिले। जिनकी पैथालॉजी से जांच कराई गई, वायरल फीवर मिला। किसी भी मरीज में डेंगू या मलेरिया का संक्रमण नहीं मिला। इसके अतिरिक्त खांसी के 76, ठंड के साथ बुखार के 93, जुकाम के 105 मरीज आए। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि सभी को शुद्ध पेयजल का सेवन तथा ताजा भोजन ग्रहण करने की सलाह दी है। घर या आस-पास बरसात का पानी एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें