फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव: आरोग्य मेले में देरी से पहुंचीं डॉक्टर, सीएमओ ने दी नोटिस

Mon, 26 Feb 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन
विज्ञापन

किया गया। आरोग्य मेले में आए मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह 10:15 बजे पीएचसी शाहमऊ पहुंचे तो डॉ. राधा अनुपस्थित मिलीं। थोड़ी देर में डॉक्टर पहुंचीं तो सीएमओ ने फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा। मेले में सीएमओ ने मरीजों का उपचार भी किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीगंज के तहत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेठूमवई में करीब 12:40 बजे मरीजों की भीड़ उमड़ी। कमरे में डॉ. पीतांबर रजक मरीज अजय सिंह का उपचार कर रहे थे। शुगर पीड़ित अजय को दवा के साथ डॉक्टर ने खान-पान में बरती जाने वाले सावधानियां बता रहे थे। इसी बीच सिर दर्द से परेशान 13 वर्षीय वैष्णवी अपनी माता के साथ पहुंची। कहा कि डॉक्टर साहब बहुत सिर में दर्द रहता है। डॉक्टर ने जांच करते हुए कई सवाल पूछने के बाद आई ड्राॅप व दवा दे रहे। इसका प्रयोग करें लेकिन जिला अस्पताल जाकर आंख के डॉक्टर को दिखाते हुए रोशनी की जांच करवा ले।
विज्ञापन

एक बजे तक मेले में 22 मरीजों का उपचार हुआ। पीएचसी सैठा में डॉ. महेंद्र कनौजिया ने मरीजों का उपचार कर दवा दी। सैठा पीएचसी में बुखार, जुखाम व बदन दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही।
लैब सहायक नहीं होने से जांच प्रभावित
भादर (अमेठी)। रामगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बालमपुर निवासी 72 वर्षीय शिव प्रताप बुखार, जोड़ों में दर्द व शुगर से पीड़ित होकर उपचार कराने आए थे। बताया कि मौजूद चिकित्सक ने दवाइयां दी हैं।
रामपुर निवासी 51 वर्षीय सुब्रत तिवारी सर्दी ,खांसी ,बुखार से पीड़ित थे। जन आरोग्य मेले में दिखाने आए, उन्होंने बताया की चिकित्सक ने देखकर दवाइयां दीं। लेकिन मेले में लैब सहायक के न होने से शुगर, टीएलसी, डीएलसी आदि ब्लड सैंपल की जांचें नहीं हो पाईं। दोपहर दो बजे तक 52 मरीजों ने पंजीयन करवाकर इलाज कराया।
विज्ञापन

डॉ.आशुतोष पांडेय ने बताया कि जिन मरीजों को जांच की जरूरत थी, उन्हें सीएचसी भेजा गया। मेले में फार्मासिस्ट डाॅ. विनोद सिंह, स्टॉप नर्स रेखा यादव, एएनएम सुशीला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें