फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओवर स्पीड व नशे में न चलाएं वाहन

Sun, 02 Feb 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता रैली संग क्विज, पोस्टर, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिये विद्यार्थियों ने लोगों से वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में रैली निकाल कर विद्यार्थियों ने लोगों से बाइक चलाते समय हेलमेट तो चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की बात कही। वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग नहीं करने, निर्धारित स्पीड में वाहन चलाने व नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु न केवल प्रभावित परिवार के वर्तमान, बल्कि भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालती है। ऐसे में नियमों का पालन कर हादसों में कमी लाई जा सकती है।


एआरटीओ सर्वेश सिंह ने सड़क सुरक्षा के यातायात नियमों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि नियमों का पालन कर ही वाहन चलाते समय सुरक्षित रहा जा सकता है। इस मौके पर कमलेश कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें