अमेठी : टीकरमाफी स्थित श्रीमत परमहंस आश्रम परिसर में अफसरों से बात करते डीएम-एसपी।
- फोटो : AMETHI
अमेठी। लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने को लेकर गुरुवार को डीएम अरुण कुमार व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने तहसील क्षेत्र का भ्रमण किया। शहर स्थित गांधी चौक पर डीएम एसपी ने राहगीरों से रोककर आवागमन का कारण पूछा। इसके बाद दोनों अधिकारी भादर ब्लॉक के टीकरमाफी स्थित श्रीमत परमहंस आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर में मौजूद मजदूरों और पुजारी से बात की।
डीएम-एसपी ने कहा कि लॉकडाउन का पूरी तरह अनुपालन किया जाय। घर में सुरक्षित रहें, बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। जो जहां है वहीं रहे। टीमें जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रही हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस मौके पर एसडीएम योगेंद्र सिंह व सीओ पीयूषकांत राय मौजूद रहे।