फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर प्लेटों पर जातिसूचक शब्द पर होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नशे की हालत में वाहन चलाने, ओवरलोड तथा तेज रफ्तार वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। वाहनों के नंबर प्लेटों पर जाति सूचक शब्द लिखे होने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

उक्त बातें डीएम अरुण कुमार ने जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान मौजूद परिवहन व पुलिस अफसरों को दिया। बैठक में डीएम ने सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का निर्देश दिया। इसके लिए डीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़क हादसों के रोकथाम के लिए सड़कों का सुदृढ़ीकरण कराने तथा सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी तथा स्पीड ब्रेकरों पर चमकदार सफेद और पीले कलर का रेडियम लगवाने को कहा।
सभी सड़कों पर वाहन वार अधिकतम गति सीमा के सचेतनात्मक बोर्ड लगवाने के लिए पीडब्ल्यूडी, एनएच तथा एएनएचआई के अफसरों को निर्देश दिया। डीएम ने तेज गति, ट्रिपलिंग व नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिदिन कृत कार्रवाई से अवगत कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह ने ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक व फिटनेस सेंटर निर्माण के लिए पांच एकड़ निशुल्क भूमि मुहैया कराने की मांग की। एआरटीओ की मांग पर डीएम ने भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। बैठक में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दया सरोज, एसीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, टीएसआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें