फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादूनाला-थौरी संपर्क मार्ग पर अंडरपास निर्माण जल्द

विज्ञापन
मुसाफिरखाना : लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर बुधवार को अंडर पास निर्माण के लिए लगाया जा रहा लोहे का ग? - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर कादूनाला-थौरी संपर्क की क्रॉसिंग पर लोगों को जल्द ही परेशानी से निजात मिलेगी। अंडरपास निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद इंजीनियरिंग विभाग मिट्टी खोदाई से पहले कटान को रोकने के लिए गार्डर लगाने में जुटा है। बुधवार को तीन घंटे ब्लॉक मिलने के बाद कर्मियों ने अप साइड की लाइन में गार्डर लगाने की प्रक्रिया पूरी की। ब्लॉक अवधि में ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को अयोध्या एनएच से जोड़ने वाले कादूनाला-थौरी संपर्क मार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण कवायद के तहत इंजीनियरिंग विभाग की एक टीम सोमवार को मौके पर पहुंची थी। सीनियर सेक्सन इंजीनियर अशोक सिंह की अगुवाई में टीम ने पहले चरण में मिट्टी खोदाई से पहले कटान व ट्रैक दबाव रोकने के लिए लोहे के गार्डर लगाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को इंजीनियरिंग विभाग की मांग पर सुबह नौ से 12 बजे तक लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक की अप लाइन पर ब्लॉक रहा।
ब्लॉक अवधि में क्रेन व जेसीबी मशीन की मदद से कर्मियों ने अप साइड के रेल ट्रैक पर अंडरपास निर्माण व मिट्टी कटान रोकने के लिए गार्डर लगाए। एसएसई ने बताया कि बृहस्पतिवार को डाउन साइड की रेल ट्रैक पर गार्डर लगाए जाएंगे। गार्डर लगाने के लिए विभाग से ब्लॉक मांगा गया है। स्टेशन अधीक्षक मुसाफिरखाना अमित शुक्ल ने बताया कि ब्लॉक अवधि में किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की है। सीनियर सेक्सन इंजीनियर ने बताया कि गार्डर लगाने के बाद सुरक्षा व संरक्षा के मानक को पूरा करते हुए अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें