अमेठी सिटी। व्यापारियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारित करवाने संग योजनाओं का प्रसार-प्रसार करते हुए जिले में औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए चार मार्च को बैठक होगी।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति, औद्योगिक सुरक्षा फोरम समिति, व्यापार बंधु, श्रम बंधु, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की बैठक डीएम निशा अनंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शाम चार बजे होगी। कहा कि बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। उद्यमी बंधु एवं निवेशक बैठक में प्रतिभाग कर अपनी परेशानी को दूर करवा सकते हैं। (संवाद)