फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नकद मूल्य पर आलू व सब्जियों के बीज का वितरण शुरू

Thu, 26 Oct 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। किसानों को बेहतर उत्पादन कर आमदनी बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को उन्नत प्रजाति का बीज देने का निर्णय लिया गया था। मकसद यह है कि किसानों को उन्नतिशील बीज मिल सके। जिसके लिए बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की तरफ से 100 क्विंटल आलू व सब्जी का बीज वितरण करने की योजना बनाई गई थी। जिसके तहत बीज आने पर रविवार से बिक्री शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से किसानों को मटर, मेथी, मूली, पालक, धनिया का बीज उचित दर पर उपलब्ध कराया गया है।
सहायक उद्यान अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि सब्जी की खेती करने वाले इच्छुक किसान अमेठी के मुंशीगंज रोड स्थित राजकीय बीज बिक्री केंद्र से सब्जी का बीज नकद मूल्य पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें