फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: काव्य पाठ में दिशा व भाषण में दीपांशु प्रथम

Sat, 20 Dec 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती और जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता और अटलजी पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अटलजी के विचारों, आदर्शों और काव्यात्मक संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन




सुशासन का महत्व विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिपादित सुशासन की अवधारणा पर अपने विचार रखे। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में अटलजी की ओजस्वी, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत और मानवीय संवेदनाओं से भरपूर कविताओं का भावपूर्ण पाठ किया गया। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अटल बिहारी बाजपेयी के विचारों, आदर्शों और सुशासन की भावना से जोड़ना है।



निर्णायक मंडल में कार्यक्रम संयोजक प्रो. सुरेंद्र प्रताप यादव और डॉ. सीमा सिंह रहे। भाषण प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. पवन कुमार पांडेय और डॉ. रणविजय सिंह ने किया। भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र दीपांशु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दिशा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन के अनुभव उनकी कविताओं में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें