फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मोहल्लों में शुरू हुई प्रत्याशियों और मुद्दों पर चर्चा

Tue, 18 Apr 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
निकाय चुुनाव पर चर्चा करते नगर पंचायत अमेठी के शहरवासी।
विज्ञापन
अमेठी। जैसे-जैसे निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे गली मोहल्लों में चुनावी चर्चा तेज पकड़ रही है। विभिन्न दलों में आवेदन करने वाले संभावित प्रत्याशियों पर जहां गुण-दोष पर चर्चा हो रही है वहीं, मुद्दों के साथ ही विकास पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। संभावित प्रत्याशी टिकट पाने के लिए नेताओं तो वोट पाने के लिए मतदाताओं की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर जिले की नगर पालिका जायस और गौरीगंज व नगर पंचायत अमेठी और मुसाफिरखाना के कुल 72 वार्डों में चुनावी चर्चा तेज हो गई है। वार्डों के मतदाताओं ने मुद्दों के साथ ही प्रत्याशियों के उतरने और उनके गुण-दोष पर चर्चा शुरू कर दिए हैं। वहीं, विभिन्न दलों में अध्यक्ष व सभासद के लिए दावेदारों ने आवेदन किया है। अब तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है। जिसके चलते सभी दावेदार एक ओर नेताओं का चक्कर तो दूसरी ओर मतदाताओं को भी अभी से साधने में जुटे हैं। ऐसे में मतदाता प्रत्याशियों को परखने और विकास के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 ककवा रोड पर अनिल तिवारी, सोनू कसौधन, विजय अग्रहरी, निखिल कसौधन, रमाशंकर चौरसिया, शिवांश कसौधन, ओम प्रकाश राय, नीरज कसौधन आदि चुनावी चर्चा में सोमवार को मशगूल दिखे।
अनिल तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत का सीमा विस्तार नहीं होने व नगर पालिका नहीं बनने के चलते लोग विकास से अछूते हैं। सोनू कसौधन ने शुद्ध पेयजल और जल निकासी की सबसे बड़ी समस्या की चर्चा कर रहे थे। रमाशंकर चौरसिया ने कहा कि पटरी दुकानदारों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पटरी दुकानदार के लिए स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। विजय अग्रहरी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में समुचित विकास नहीं होने से लोग परेशान हैं। निखिल ने नगर पंचायत में नालियों की साफ-सफाई आदि नहीं होने का मुद्दा उठाया। ओमप्रकाश ने कहा कि इस बार जो ईमानदार और बेहतर काम करेगा वही अध्यक्ष बनेगा। शिवांश ने कहा कि वह पहली बार वोट देंगे। जो शिक्षा के साथ ही विकास के मुद्दों पर काम करने वाला होगा वही हमारा प्रतिनिधित्व करेगा। हालांकि इन सब मुद्दों के बीच मौजूद लोगों ने संभावित प्रत्याशियों के मैदान में उतरने और किसके बीच लड़ाई होगी इस पर भी अपनी-अपनी बात रखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें