अमेठी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक तिराहे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री को सबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर आवास, निशुल्क बिजली कनेक्शन व बिल माफ किया जाए। उनको 5000 रुपए पेंशन, सरकारी कार्यालय के बाहर निशुल्क दुकान आवंटन किया जाए। नगर निकाय, पंचायती राज, विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में 10 प्रतिशत आरक्षण, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की निशुल्क रिपेयरिंग व कम शुल्क पर पार्ट्स उपलब्ध व कृत्रिम उपकरण हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभागों में निशुल्क आवेदन फार्म का ऑनलाइन कराया जाए।
दिव्यांगों को राशन की दुकान, पेट्रोल पंप आरक्षण कोटे के तहत प्रदान की जाए, उनको 25 प्रतिशत का आरक्षण, विशेष भर्ती अभियान चलाकर दिव्यांग जनों को छह महीने के अंदर बैकलॉक कोटे के तहत भर्ती किया जाए। आयुष्मान कार्ड निशुल्क, समानता का अधिकार कानून लागू, बिना ब्याज का लोन, सभी कार्यालयों में दिव्यांग प्रतिनिधियों को दिव्यांग बंधु बोर्ड में सदस्य, सभी थानों में दिव्यांगों के लिए अलग से हेल्प डेस्क सहित अन्य मांगे शामिल हैं।