फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मांगों के समर्थन में दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपनी 28 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन



संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मार्च 2025 से लेकर अब तक पांच बार ज्ञापन दिया जा चुका है। वार्ता भी हुई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। कहा कि दिव्यांग कोटे से लेखपाल व मुख्य सेविका पद पर सफल अभ्यर्थियों को अक्षम बताकर बाहर कर दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों में आक्रोश है। सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।


पदाधिकारियों ने दिव्यांगजन अधिनियम 2016 को पूरी तरह लागू करने, आरक्षण कोटा 10 प्रतिशत करने, पेंशन 5000 रुपये मासिक करने, ई रिक्शा चलाने वालों का उत्पीड़न रोकने, रोजगार व शिक्षा में विशेष प्रावधान करने आदि की मांग रखी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने, रोजगार व पेंशन न मिलने से दिव्यांग लगातार उपेक्षा झेल रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो महागठबंधन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, रोहित यादव, महीपतराम, गंगाराम, विपिन गुप्ता, अजय, हरिकेश गुप्ता, कंचन पाल, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें