फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इफको केंद्र व समितियों पर खाद का संकट बरकरार

Tue, 16 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ​स्थित माधोपुर साधन सहकारी समिति पर किसानों को यूरिया वितरित करते सचिव। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी सिटी। इफको केंद्रों व समितियों पर यूरिया नहीं है। सोमवार को गौरीगंज इफको केंद्र पर यूरिया नहीं आने से किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। ऐसे में किसान महंगे दामों पर निजी दुकानों से यूरिया लेने को मजबूर हैं।


कृषि विभाग का दावा जमीनी हकीकत से उलट है। आलम यह है कि जिला मुख्यालय स्थित इफको केंद्र गौरीगंज में यूरिया तीन दिनों से नहीं है। यहां मिले किसान संजय मिश्र ने बताया कि वह ताला समिति पर यूरिया के लिए गए थे, लेकिन वहां नहीं मिल पाई। यहां पर यूरिया लेने के लिए आए तो पता चला कि तीन दिनों से यूरिया का स्टॉक ही नहीं है। बताया कि निजी दुकानों पर दुकानदार एक बोरी यूरिया के साथ जिंक व सल्फर जबरन दे रहे हैं।
विज्ञापन



किसान प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार और सोमवार दो दिन यहां यूरिया के लिए आए, लेकिन नहीं मिल सकी। माधोपुर साधन सहकारी समिति पर कई दिनों बाद यूरिया का वितरण शुरू हुआ। यहां पर 300 बोरी यूरिया प्राइवेट कंपनी की पहुंची है। अन्नी बैजल के किसान गिरजा शंकर ने बताया कि बाबूपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया नहीं है। इफको केंद्र गौरीगंज में भी यूरिया नहीं मिली। यहां पर दो बोरी यूरिया मिल पाई।


पंडरी निवासी मोहनलाल, रामसुमेर, पहाड़गंज निवासी रामकृष्ण, हंसराज ने बताया कि यूरिया के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे थे। इस समिति पर यूरिया मिल पाई। सचिव संजय द्विवेदी ने बताया कि 300 बोरी यूरिया आई है। खतौनी के आधार पर किसानों को एक से दो बोरी यूरिया दी जा रही है।
विज्ञापन



सहकारिता आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि यूरिया की मांग कम है। जिन समितियों पर यूरिया की मांग की गई थी, वहां उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने सभी समितियों पर यूरिया उपलब्ध होने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें