अमेठी सिटी। जिला बार एसोसिएशन गौरीगंज के चुनाव में इस बार अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। मंगलवार तक 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सोमवार को पांच नामांकन दाखिल हुए थे।
अध्यक्ष पद के लिए छह, महामंत्री पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। शेष 18 नामांकन विभिन्न पदों जैसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मध्यम उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी और सदस्य पदों के लिए दाखिल किए गए। कनिष्ठ सदस्य पद पर छह और वरिष्ठ सदस्य पद पर दो नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार दोपहर चार बजे तक पूरी हुई।
अध्यक्ष और महामंत्री पद को छोड़कर शेष सभी पर निर्विरोध चयन की संभावना है। केवल दो पदों पर चुनाव होगा। मतदान 18 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक होगा। मतदान के बाद तुरंत मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद पर प्रसाद शुक्ला, महेश चंद्र शुक्ला, राकेश शुक्ला, गिरजा बक्श सिंह, हरि गोविंद शुक्ला और कृपाशंकर त्रिपाठी के बीच मुकाबला होगा।
महामंत्री पद के लिए संतोष कुमार शुक्ला और रमाशंकर तिवारी आमने-सामने हैं। एल्डर्स कमेटी के सदस्य उमाशंकर पांडेय एडवोकेट ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।