फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीआईजी ने होली पर सुरक्षा के परखे इंतजाम

विज्ञापन
एसपी कार्यालय सभागार में बैठक करते डीआईजी सोमेन वर्मा।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था की तैयारी परखने अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन वर्मा बुधवार को अमेठी पहुंचे। गौरीगंज स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीआईजी ने थाना प्रभारियों के साथ संवेदनशील स्थानों की पहचान, गश्त व्यवस्था, शांति समिति बैठकों की प्रगति और सोशल मीडिया निगरानी जैसे बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बना रहे, इस दिशा में सतर्कता बरती जाए। किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जाएगा। त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। आपसी समन्वय मजबूत रखने पर जोर दिया गया।
वित्तीय वर्ष समाप्ति निकट होने के कारण लंबित मामलों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। डीजीपी की शीर्ष दस प्राथमिकताओं में शामिल बिंदुओं की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध ढंग से हो। बैठक में एसपी सरवनन टी, क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह, अखिलेश वर्मा, मनोज सिंह और दिनेश कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए समन्वित प्रयास की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें