फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कबड्डी में धरौली व गुन्नौर की टीमें जीतीं

Wed, 20 Nov 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरा स्थित मैदान में मंगलवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में न्याय पंचायतों के विद्यालयों के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य उदयराज ने किया।
विज्ञापन



50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में सोनाली प्रथम, प्रांशी द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में प्रिंस प्रथम, अमन द्वितीय व निशांत तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तेजपाल प्रथम, विपिन द्वितीय, रमा शंकर तृतीय, जबकि बालिका वर्ग में मुस्कान, आफरीन, अंशिका क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।

200 मीटर की दौड़ में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में रोहित प्रथम, श्याम द्वितीय और बालिका वर्ग में नंदनी व शशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर 200 मी. दौड़ बालक वर्ग में शुभम प्रथम, तेजपाल द्वितीय, रोहित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में सृष्टि तिवारी प्रथम, निकिता शर्मा द्वितीय व गुंजन तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग दौड़ में रोहित प्रथम, सत्यम द्वितीय, अनुपम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सृष्टि तिवारी, मुस्कान, अंशिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय धरौली विजेता व गुन्नौर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग में गुन्नौर की टीम विजेता व दादरा उपविजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग कबड्डी में दादरा की टीम विजेता तथा गुन्नौर की टीम उपविजेता रही। उच्च प्राथमिक वर्ग बालिका खो-खो प्रतियोगिता में पूरे जबर के खिलाड़ी विजेता तथा उत्तरपाटी के उपविजेता रहे।

प्राथमिक विद्यालय की खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गुन्नौर की टीम विजेता व जमुवारी विद्यालय की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गय। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बैंड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी, विवेक मिश्रा और पद्माकर मिश्र ने किया। बीईओ सतीश कुमार ने खेल के समापन पर सभी विजयी खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर खेल शिक्षक तारकेश्वर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सिंह, खेल अनुदेशक राजेश चौधरी, कंचन श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षकों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें