फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

Sat, 22 Feb 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। मानव का भाग्य उदय होने पर ही श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है। यह बात स्थानीय ब्लॉक के सूखीबाजगढ़ के पूरेसिंह मिश्र गांव में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन प्रवाचक पं. पंकज कृष्ण शास्त्री महाराज ने कही।
विज्ञापन



प्रवाचक ने बताया कि भागवत कथा परम कल्याण कारी है। यह कथा सभी कथाओं में सर्वश्रेष्ठ भगवान श्रीकृष्ण की गाथा है। इसके सुनने मात्र से मनुष्य का जीवन सुखमय हो जाता है। उन्होंने भागवत महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। कथा के पूर्व शुक्रवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में पीतवस्त्रधारी महिला व पुरुष सिर पर कलश रखकर कथा स्थल से निकले।


कलश यात्रा जामों स्थित श्री शंकर बूढे़ बाबा मंदिर, हरगांव स्थित पवित्र धाम सिद्धादास बाबा मंदिर पहुंची। जहां धाम परिसर में स्थित सगरा से कलश में जल भरकर वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते रहे। श्रद्धालुओं ने जयकारे भी लगाए। इस दौरान मुकेश मिश्र, आशीष कुमार, आशुतोष मिश्र, मनीष मिश्र, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें