फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा से मांगा आशीष

Mon, 23 Mar 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सिंहपुर के मां अहोरवा भवानी धाम में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन रविवार को देवी मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की आराधना की। भोर से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों में लगनी शुरू हो गई। महाआरती के बाद मंदिरों के कपाट खुलते ही जयकारे लगाते हुए भक्ताें ने मां के दरबार में शीश झुकाकर आशीष मांगा। नारियल, चुनरी, टिकरी, बताशा, फल आदि का भोग मां के चरणों में अर्पित कर खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन



संग्रामपुर के कालिकन धाम, गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम, शाहगढ़ स्थित शमशेरियन भवानी, मुसाफिरखाना स्थित हिंगलाज मंदिर, अमेठी स्थित देवीपाटन धाम में सुबह से मां के दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पुरोहितों ने विधिविधान से पूजन कर महाआरती की। घरों व देवी मंदिरों में भक्तों ने अनुष्ठान किया। मां कालिकन धाम में श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन, पूजन और मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगते नजर आए।

मां अहोरवा भवानी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गर्भगृह के भीतर जगह कम होने से परेशानी बढ़ती देख मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मंदिर समिति के लोगों ने श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन कराया।
विज्ञापन



मेले में श्रद्धालुओं ने की खरीदारी
संग्रामपुर। कालिकन धाम में नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में मेला लगा है। दर्शन-पूजन को आने वाले श्रद्धालुओं ने मेले में खूब खरीदारी की। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर शृंगार के सामानों की खरीदारी करती रहीं। बच्चों की टोली भी चाट के ठेलों और खिलौनों की दुकानों पर डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें