बाजारशुकुल। क्षेत्र के पूरे स्वरूप मजरे माझगांव निवासी राधा (54) की सोमवार को विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। पति रामकुमार ने बताया कि दोपहर बाद करीब चार बजे राधा सरसों का तेल पेराने के लिए कमरे में रखी बोरी से सरसों निकाल रही थीं।
इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया। कुछ देर बाद बेटी पूनम कमरे में पहुंची तो मां को बेहोश पड़ा देखा। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए, जहां जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राधा की मौत से बेटे देवीदास, राजबहादुर, विजय कुमार तथा पुत्रियां प्रीति और पिंकी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।