फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोदी बाबा धाम में भक्तों ने टेका माथा

Fri, 28 Aug 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज के लोदी बाबा धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित लोदी बाबा धाम में बृहस्पतिवार को दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर बाबा को प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


आसपास के गांवों के साथ दूरदराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते रहे। बाबा के जयकारों से धाम परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-शांति, अच्छी फसल और परिवार की उन्नति की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने मंदिर परिसर में लगे मेले का आनंद लिया। महिलाओं और युवतियों ने शृंगार सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की। बच्चों की भीड़ खिलौनों की दुकानों पर रही। मिठाई, प्रसाद और जलपान की दुकानों पर भी चहल-पहल रही। दुकानदारों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ से मेले में रौनक बनी रही। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और अन्य व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारी भी तैनात रहे। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें