.गौरीगंज के गढ़ामाफी धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
शाहगढ़। गढ़ामाफी धाम में मंगलवार को दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। आसपास के गांवों के साथ दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली की कामना की। दिनभर धाम परिसर श्रद्धा और भक्ति के माहौल से सराबोर रहा।
शाम को आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। भगवान के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। धाम परिसर में लगे मेले में भी लोगों की भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों ने खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन और अन्य दुकानों पर खरीदारी की। कई श्रद्धालुओं ने चना और लइया बिखेरकर बंदरों को भोज कराया।
मंदिर के पुजारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और सेवाभाव का महत्व बताते हुए धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धाम परिसर में श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।