फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिवालयों में जुटे श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

Wed, 16 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
-अमेठी के मुकुटनाथ धाम में ​जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। सावन में भगवान भोलेनाथ की आराधना से पूरे जिले में वातावरण भक्तिमय हो गया है। मंगलवार को सावन के पांचवें दिन शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, भस्म और अक्षत अर्पित कर प्रभु की आराधना की।
विज्ञापन



शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक शिव मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, श्रद्धा स्वामी परमहंस आश्रम स्थित नर्वदेश्वर धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम और अन्य प्राचीन शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कांवड़ लेकर आए भक्तों ने आस्था और विधिपूर्वक गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और भस्म अर्पित करते हुए भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।



मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। मुकुटनाथ धाम के पुजारी हरिहर गिरि महाराज ने बताया कि सावन का प्रत्येक दिन शिव आराधना के लिए विशेष होता है, लेकिन सोमवार और मंगलवार को भक्तों की संख्या अधिक रहती है। शिवालयों में विशेष सफाई, रोशनी और जल की व्यवस्था की गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिरों के आसपास पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें