फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फसल जोतने पर चलीं लाठियां, 12 घायल

Wed, 16 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीशपुर (अमेठी)। कचनाव गांव के पूरे रिसाल मजरे में मंगलवार सुबह खड़ी फसल जोतने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठियां चलीं। इसमें 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।




पुलिस के अनुसार कचनाव के पूरे रिसाल मजरा निवासी रामदुबेर और भाले सुल्तान शहीद स्मारक के थोरी गांव निवासी रमेश के बीच खेत को लेकर पूर्व से विवाद है। खेत कचनाव गांव में है। कुछ दिन पहले राजस्व विभाग की टीम ने विवादित जमीन का सीमांकन कराया था, जिसके बाद रामदुबेर ने उसमें धान की रोपाई की थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे रमेश पक्ष के लोग खेत पहुंचे और खड़ी फसल की ट्रैक्टर से जोताई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर रामदुबेर पक्ष के लोग पहुंचे और विरोध करने लगे। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसमें रामदुबेर पक्ष के रामधनी, दान बहादुर, रामवती, बाबादेई, आदित्य, रामा व बाबादीन घायल हो गए। दूसरे पक्ष के रमेश कुमार, गयाप्रसाद, प्रेमा देवी, जितेंद्र कुमार और राहुल को भी चोटें आईं। सभी को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां से रामधनी और रामा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें