फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएचसी व पीएचसी पर डिजिटल होगा मरीजों का ब्योरा

Sat, 08 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उपकेंद्रों की तरह अब ई-कवच पोर्टल के माध्यम से सीएचसी-पीएचसी पर भी मरीजों की बीमारी व इलाज का पूरा ब्योरा डिजिटल होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों के साथ ही चिकित्सकों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन







मरीजों को अब इलाज का पर्चा आदि सहेजने की जरूरत नहीं होगी। ई-कवच के माध्यम से मरीजों की बीमारी व इलाज का ब्योरा ऑनलाइन सहेजा जा रहा है, जिससे जब कभी भी मरीज अस्पताल आए तो उनका नंबर डालने के बाद एक क्लिक में पूरा ब्योरा चिकित्सक के सामने होगा। पहले चरण में जिले में स्थापित कुल 203 उपकेंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिर को ई-कवच पोर्टल के माध्यम से जोड़कर आने वाले मरीजों का ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है।



सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के प्रयास से अब जिले की 13 सीएचसी और 30 पीएचसी पर ई-कवच के माध्यम से मरीजों का ब्योरा ऑनलाइन सहेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी पीएचसी व सीएचसी से एक-एक चिकित्सक व कर्मी को जिले स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सक व कर्मी सीएचसी व पीएचसी पर कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिले के कुल 203 उपकेंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ई-कवच के माध्यम से मरीजों का ब्योरा सहेजा जा रहा है। अब सभी सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सकों व कर्मियों को प्रशिक्षित कर यह व्यवस्था कराई जाएगी।



जल्द दिया जाएगा प्रशिक्षण

राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सक डॉ. पीके पांडेय, डॉ. रोहित पाटनी, जिला समन्वयक राजू तिवारी, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक अशोक कुमार जिले के सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सकों व कर्मियों काे प्रशिक्षित करेंगे। जल्द ही विभाग की ओर से जिले स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें