फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा आज

Mon, 29 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल समेत सभी कार्यालयों में व्यवस्था लकदक करने में जुटे रहे अफसर
विज्ञापन

अमेठी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के भ्रमण को लेकर सोमवार को अस्पताल समेत अन्य सभी कार्यालयों में व्यवस्थाओं को लकदक करने में अफसर व कर्मी लगे रहे। डीएम-सीडीओ सभी विभागों के उच्चाधिकारी दौरे के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की अफसरों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर हकीकत देखेंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित नवोदय विद्यालय परिसर में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ सान्या छाबड़ा ने संबंधित विभागीय अफसरों के साथ हेलीपैड समेत अन्य प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी कार्यालय पर करेंगे बैठक
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पार्टी कार्यालय पर बैठक कर जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें