फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्टेशन के बोर्ड पर नाम प्रदर्शित करवाने को लेकर प्रदर्शन

Mon, 30 Sep 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर में धरना प्रदर्शन करते पासी समाज के लोग।
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक स्थित निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर गत दिनों महाराजा बिजली पासी किया गया था। नाम परिवर्तित होने के बाद स्टेशन के बोर्डों पर भी अंकित करवाया। लेकिन इसी बीच स्पेलिंग त्रुटि का हावला देते हुए बोर्ड से नाम मिटवा दिया गया था। तब से स्वजातीय समाज के लोग बोर्ड पर दोबारा नाम लिखवाने के लिए संघर्षरत हैं। रविवार को भी लोगों ने स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर नाम लिखवाने की मांग की।
विज्ञापन



कुछ लोगों ने 26 सितंबर को स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना को ज्ञापन सौंपकर 28 सितंबर तक बोर्ड पर महाराजा बिजली पासी अंकित करवाने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। निर्धारित समयावधि बीतने के बाद स्टेशन के बोर्डों पर नाम अंकित नहीं मिला तो रविवार को स्टेशन परिसर के बाहर बैठकर लोगों ने धरना शुरू कर दिया। शांतिपूर्ण धरने के बाद शाम को एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन देकर स्टेशन के बोर्डों पर महाराजा बिजली पासी नाम अंकित करने की मांग की। इस मौके पर आलोक, जगन्नाथ पासी, शिव शरण प्रसाद, जगन्नाथ पासी, आशीष पासी, चंद्रभान पासी, प्रमोद पासी, मिलन पासी व बीरबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें