फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घरेलू गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी
विज्ञापन
अमेठी। घरेलू गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर प्रर्दशन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत को लेकर गौरीगंज के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला। कांग्रेसियों का जुलूस ब्लॉक व पुलिस कार्यालय के सामने से रेलवे स्टेशन तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी राज्यों में 450 से 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वायदा किया है। लेकिन, जिन राज्यों में भाजपा की सरकार हैं, वहां पर अभी भी घरेलू गैस के सिलिंडर बढ़े हुए दाम पर मिल रहे हैं। कहा कि उप्र में डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी लोगों को महंगे दाम पर गैस खरीदना पड़ रहा है।
कहा कि चुनावी राज्यों में जिस तरह से सस्ते दाम पर गैस देने का वादा भाजपा ने किया है। उसी तरह उप्र की जनता को भी 450 रुपये प्रति सिलिंडर दिलाया जाय। मांगों से संबंधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा पांडेय को दिया गया। आंदोलन में महामंत्री योगेंद्र मिश्र, नरसिंह बहादुर सिंह, परमानन्द मिश्र, अनिल सिंह, अर्जुन पासी, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, किरन देवी, देवेंद्र सिंह गप्पू,राकेश मिश्र, सर्वेश सिंह, सुनील सिंह, वीरेंद्र मिश्र, शत्रुघ्न सिंह, मतीन, राम बरन कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें