फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेयजल के लिए खाली बर्तन रखकर किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jun 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। नगर पालिका वार्ड संख्या-नौ के मसूद गाड़ा निवासी लोग गर्मी में पेयजल के लिए तो बरसात में जलभराव की समस्या से परेशान होते हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने खाली बर्तन रखकर पेयजल के लिए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नगर पालिका के वार्ड संख्या नौ मसूद गाड़ा की महिलाएं खाली बर्तन के साथ एकत्र हुईं। ग्रामीणों के अनुसार महिलाओं ने पेयजल की समस्या समाधान के लिए आवाज उठाई है। इधर, विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि वर्ष, 2022 में सीमा विस्तार के बाद उनका गांव नगर पालिका के दायरे में आ गया। करीब दो हजार की आबादी वाले वार्ड संख्या नौ में हैंडपंप व पाइप लाइन नहीं है।
महिलाओं का कहना है कि वह काफी दूर से पानी भर कर लाती हैं। शहरी क्षेत्र में शामिल कर उनसे जलकर वसूल किया जा रहा है, लेकिन पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इस मौके पर अफरोज जहां, जैनब बानो, ताहिरा, जरीना, जहरा बेगम, शकीला, गुड़िया आदि महिलाएं मौजूद रहीं। बाद में वार्ड सभासद धर्मेंद्र कोरी ने महिलाओं को पेयजल के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें