फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगदीशपुर के गम पेपर टेप की बढ़ेगी मांग

Wed, 10 Sep 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। औद्योगिक नगरी जगदीशपुर में निर्मित गम पेपर टेप की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ने वाली है। जर्मनी के नूर्नबर्ग शहर में 23 से 25 सितंबर तक होने वाले फैकपैक एक्सपो में कंपनी का स्टॉल लगाने का मौका मिला है। अभी यह उत्पाद जर्मनी के अलावा स्पेन, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका में निर्यात किया जा रहा है। फैकपैक एक्सपो के बाद इसकी मांग अन्य देशों में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



जगदीशपुर स्थित अल्वी पैकेजिंग कंपनी के मालिक सैयद गुफरान अल्वी ने बताया कि पूरे भारत से केवल नौ इकाइयों को इस मंच पर जगह मिली है, जिनमें गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र की कंपनियां शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से अकेले अमेठी की अल्वी पैकेजिंग को आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनकी इकाई का सम्मान है, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का दर्पण भी है।


गुफरान अल्वी ने ये भी बताया कि फैकपैक एक्सपो विश्व स्तर पर पैकेजिंग क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है। यहां आधुनिक तकनीक, नवाचार और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों को विशेष महत्व मिलता है। ऐसे मंच पर भागीदारी से अमेठी की छवि एक औद्योगिक हब के रूप में और मजबूत होगी।
विज्ञापन





सरकार की निर्यात प्रोत्साहन नीति से ली प्रेरणा
अल्वी ने कहा कि उनकी इकाई बिना किसी सरकारी सहयोग के गुणवत्ता और मेहनत के आधार पर निरंतर प्रगति कर रही है। सरकार की निर्यात प्रोत्साहन नीति से प्रेरणा लेते हुए वह इन्वेस्ट यूपी के एक ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रयासरत हैं। जर्मनी में लगने वाला यह आयोजन अमेठी के लिए गर्व का क्षण बनेगा। यह साबित करेगा कि छोटे शहरों की इकाइयां भी वैश्विक बाजार में बड़े उद्योगों के साथ बराबरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें