फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदोईया कांड में सीएम से उच्च स्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बंदोइया में प्रधान पति की जलाकर हत्या करने के मामले में निर्दोषों को जेल भेजे जाने से नाराज ब्राम्हण स्वाभिमान एकता मंच के पदाधिकारी मंगलवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में षडयंत्र के तहत निर्दोषों को फंसाने का आरोप लगाते हुए प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर असली दोषियों को सजा दिलाने तथा निर्दोष को छोड़े जाने की मांग की गई है।
भेटुआ ब्लॉक की बंदोइया ग्राम पंचायत के प्रधानपति की जलाकर हुई हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज होने पर ब्राम्हण समाज मुखर हो गया है। तीन निर्दोष आरोपी को जेल भेजने से नाराज ब्राम्हण स्वाभिमान एकता मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी की अगुवाई में समाज के लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचा प्रतिनिधि मंडल एसडीएम गौरीगंज संजीव मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में 29 अक्टूबर को बंदोइया ग्राम प्रधान छोटका के पति अुर्जन कोरी की हत्या को अत्यन्त क्रूरतम एवं मानवीय संवेदनाओं के विपरीत जघन्य अपराध बताते हुए उसकी घोर निंदा की है।
कहा गया है कि कुछ राजनैतिक व्यक्तियों की ओर से स्वयं के राजनैतिक लाभ के लिए कुछ निर्दोष व्यक्तियों को षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। दर्ज केस में नाबालिग तक को आरोपी बनाए जाने तथा कुछ को जेल भेजने से परिवारीजनों में भय व्याप्त है।
सीएम से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर असल अपराधी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं की मांग की गई है। इस मौके पर सचिव सर्यूभान द्विवेदी, उपाध्यक्ष जयंत मिश्र समेत समाज व संगठन के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें