फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन में हुआ प्रसव, नवजात की मौत

Tue, 03 Sep 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर सोमवार को हिमगिरी एक्सप्रेस से सफर कर रही महिला को कोच में ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सह महिला यात्रियों की मदद से शिशु को जन्म दिया। प्रसव के बाद यात्रियों ने मामले की सूचना कंट्रोल को दी। महराजा बिजली पासी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियो ने स्टेशन कर्मियाें की मदद से नवजात व प्रसूता को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया तो प्रसूता को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


बिहार के पटना जनपद के फतेहपुर नवा बेल्थरा निवासी सिंधू चौहान अपनी गर्भवती पत्नी ममता देवी के साथ जम्मूतवी से पटना स्थित घर के लिए हिमगिरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे थे। सोमवार शाम ट्रेन के लखनऊ से रवाना होने के बाद ममता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

यह देख सह यात्रियों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी लेकिन प्रसव पीड़ा अधिक होने पर महिला सहयात्रियों की मदद से ट्रेन में ही शिशु को जन्म दिया। कंट्रोल की सूचना पर शाम छह बजे महराजा बिजली पासी रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंची तो स्टेशन कर्मियाें व आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन से उतार प्रसूता व नवजात को सिंधु चौहान संग सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित करते हुए ममता को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियाें को दी है। गमगीन सिंधू चौहान ने बताया कि परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। परिजनों के आने व ममता के स्वास्थ्य सही होने पर घर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें