फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दहेज लोभी पति ने कर ली दूसरी शादी

Tue, 03 Sep 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र बाजार शुकुल के काजीपुर गांव में ससुरालीजनों ने पहले दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया, बाद में पति ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, जेठ, ननद व ननदोई के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी इंशाद अली की पुत्री सबीरुन निशां की शादी मई 2022 में थाना क्षेत्र के ही पूरे धौताल मजरे महोना पश्चिम निवासी मोहम्मद अबसार के साथ हुई थी। सबीरुन निशां ने पुलिस को तहरीर देकर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी में पिता ने साढ़े छह लाख रुपये दहेज दिया था।

ससुराल जाने पर ससुरालीजनों ने कार की मांग शुरू कर दी। ससुरालीजनों ने कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। परेशान होकर वह मायके आ गई। उसने अपने पिता से पूरी बात बताई तो उन्होंने उसे समझा-बुझाकर फिर ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन


22 अगस्त को उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अबसार अहमद, सास बशीरुल निशां, ससुर सुबराती, जेठ अफजाल अहमद, दो ननदों व एक ननदोई के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें