फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना सिलिंडर मिले ही आ रहे डिलीवरी मेसेज

Mon, 23 Mar 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। एजेंसियों पर लंबी कतारों के बीच अब मोबाइल पर आने वाले संदेशों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के समय ऑलरेडी बुक्ड व कुछ को बिना सिलिंडर मिले योर ऑर्डर इज डिलीवर्ड का मेसेज मिल रहा है।
विज्ञापन



शहर से लेकर कस्बों तक एजेंसियों के बाहर सुबह से भीड़ लगी रहती है। उपभोक्ता मोबाइल दिखाकर कर्मचारियों से जवाब मांग रहे हैं कि गैस न मिलने पर डिलीवरी कैसे दर्ज हो गई। कई जगह बहस और नोकझोंक की स्थिति बन रही है। गौरीगंज की गोविंद गैस एजेंसी पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े नजर आए।


मोहम्मद हाफिज ने बताया कि बुकिंग कराने पहुंचे तो पहले से बुकिंग दिखी।
रामसजीवन ने बताया कि कई दिन प्रयास के बाद बुकिंग हुई, लेकिन एजेंसी पहुंचते ही डिलीवरी का संदेश मिल गया, जबकि सिलिंडर नहीं मिला। ऐसी शिकायतें अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही हैं। उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

पप्पू श्रीवास्तव ने कहा कि बुकिंग के बाद सिलिंडर नहीं मिला, लेकिन कुछ दिन बाद डिलीवरी का संदेश आ गया। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उपभोक्ता शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें