फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सऊदी अरब में सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक ने दम तोड़ा

Mon, 23 Mar 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के कठौरा गांव में मृतक जावेद अहमद के गमगीन परिजन। संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। कठौरा गांव निवासी जावेद अहमद (48) की सऊदी अरब में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को ईद के दूसरे दिन सुबह जैसे ही मौत की सूचना घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



बेटे नावेद अहमद ने बताया कि उनके पिता सऊदी अरब में ट्रक चालक के रूप में काम करते थे। 13 मार्च को ट्रक ठीक करते समय दूसरी गाड़ी की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
जावेद करीब तीन वर्ष पहले सऊदी अरब गए थे और मदीना स्थित बल्दिया कंपनी में कार्यरत थे।

नावेद ने बताया कि 13 मार्च की रात करीब 10 बजे पिता से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। रविवार सुबह गांव के ही निवासी महफूज से घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने शव को घर लाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें