फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ा रही रेल यात्रियों की परेशानी

Tue, 06 Feb 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम की मार कहें या फिर कुछ और। ट्रेनों का संचालन लड़खड़ाया हुआ है। सोमवार को अप व डाउन जनता एक्सप्रेस के साथ योगनगरी व मालदा टाउन एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटा देरी से गौरीगंज पहुंची। डाउन पद्मावत एक्सप्रेस व पंजाब मेल समेत अन्य कई ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ। ऐसे में रेल यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर ठंड के दिनों में हरिद्वार के यात्रियों की सर्वाधिक परेशानी बढ़ी हुई है। सोमवार को गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से गौरीगंज पहुंची। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 50 मिनट पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटा, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक घंटा विलंब से अमेठी पहुंची।
भोपाल-प्रतापगढ़ एक घंटा, अर्चना एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 40 मिनट तो उद्योगनगरी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से रवाना हुई। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। ऐसे में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने में यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं। निरस्त ट्रेनों का आदेश पूर्व में जारी हो चुका है। यात्री को परेशानी न हो इसके लिए ट्रेनों के आगमन से जुड़ी सूचना का नियमित प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें