फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संग्रामपुर व तिलोई में बनेगा किसान कल्याण केंद्र

Tue, 06 Feb 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसानों की बैठक व प्रशिक्षण के लिए सभागार व कृषि रक्षा कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किसान कल्याण केंद्र का निर्माण संग्रामपुर व तिलोई में किया जा रहा है। इसके लिए सरकार 192 लाख रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन

बहुद्देश्यीय बीज गोदाम व तकनीक प्रसार केंद्र के नाम से किसान कल्याण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर स्वीकृत होने के बाद अब धन आवंटन व टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी रविकांत ने बताया कि संग्रामपुर व तिलोई में बन रहे किसान कल्याण केंद्र में कई तरह की सुविधाएं किसानों को मिल सकेंगी। किसानों को इस केंद्र के माध्यम से उन्नतशील कृषि बीज उपलब्ध कराए जा सकेंगे। साथ ही कृषि रक्षा के लिए रसायन आदि भी मौके पर उपलब्ध रहेंगे। किसानों के लिए बीज व रसायन के भंडारण के लिए गोदाम की सुविधा भी यहां मौजूद रहेगी। जहां पर कृषि विभाग की ओर से कार्यालय बीज गोदाम प्रभारी की नियुक्ति रहेगी। किसानों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने के लिए प्रथम तल पर सभागार का निर्माण भी किया जाएगा। इस तरह किसान कल्याण केंद्र भवन में तीन से चार कमरे निर्मित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में चार किसान कल्याण केंद्र मौजूद
जिले में मुख्य रूप से अमेठी, जगदीशपुर, गौरीगंज व सिंहपुर में किसान कल्याण केंद्र बनाया गया है। संग्रामपुर व तिलोई में भी केंद्र बनने के बाद जिले मेें इनकी संख्या छह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें