अमेठी/भादर। जोश और उत्साह से भरी 21 किमी की हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में दीपक पाल और महिला वर्ग में फूलन पाल ने बाजी मारी। राजर्षि रणंजय सिंह जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित मैराथन में 540 एथलीटों ने हिस्सा लिया। स्वामी शांतानंद पुजारी इंटर कॉलेज से शुरू हुई दौड़ श्री आसलदेव इंटर कॉलेज में समाप्त हुई।
पुरुष वर्ग में सचिन कुमार दूसरे, उमेश प्रजापति तीसरे, सुभाष यादव चौथे और मो. दानिश पांचवें स्थान पर रहे। अमन सिंह छठे, सोनू कश्यप सातवें, अमित सिंह आठवें, महेश यादव नौवें और विपिन यादव दसवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में श्रेया दूसरे, अन्नू पाल तीसरे, बौद्ध चौथे और प्राची वर्मा पांचवें स्थान पर रहीं। रागिनी छठे, किरन सातवें, कोमल यादव आठवें, श्रेयांशी सिंह नौवें और चांदनी यादव दसवें स्थान पर रहीं।
दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार, तृतीय को 21 हजार और चतुर्थ स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया। पांचवें से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार रुपये, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिए गए।
पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. अमीता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह, डीएम शशांक चौधरी, एसपी सरवणन टी, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, ओलंपियन सुधा सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पंकज सिंह, नौकायन खिलाड़ी सलमान खान और शूटिंग खिलाड़ी रुचि सिंह मौजूद रहे।