फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसडीएम न्यायिक का अनिश्चितकालीन बहिष्कार का निर्णय

Thu, 06 Feb 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन अध्यक्ष व अन्य।
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को वकीलों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से एसडीएम न्यायिक के क्रियाकलापों की निंदा करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रशासनिक को सौंपा गया। साथ ही वकीलों ने विरोध में एसडीएम न्यायिक का अनश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन तिलोई के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी न्यायिक की ओर से वादों का निस्तारण मनमाने ढंग से किया जाता है। आवास पर बैठकर ही निस्तारण कर दिया जाता है। वकीलों को अपना पक्ष रखने का अवसर तक नहीं दिया जाता है। कहा कि एसडीएम न्यायिक की ओर से की जा रही अनियमितताओं व मनमाने रवैये को लेकर पूर्व में भी शिकायत की गई थी।
इसके अलावा अध्यक्ष ने कहा कि एसडीएम न्यायिक के रवैये से वकीलों के साथ ही वादकारियों से अभद्रता किए जाने से आक्रोश है। एसडीएम न्यायिक की अदालत की विधिक कार्रवाई होने तक अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया। तहसील बार एसोसिएशन तिलोई के अध्यक्ष व महामंत्री श्यामू तिवारी, कोषाध्यक्ष रणविजय प्रताप सिंह, विनोद मिश्रा, घनश्याम मिश्रा सहित अन्य तमाम अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमित सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें