फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कोरोना संक्रमित युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक युवक की बाराबंकी केे मेयो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला प्रशासन को पहले से लिए गए 1,180 सैंपलों की संकलित रिपोर्ट रविवार देर रात मिली। रिपोर्ट में 1,166 निगेटिव निकले तो 14 पॉजिटिव पाए गए। 30 मरीज के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। युवक की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 296 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पीड़ित भेटुआ ब्लॉक के पिंडोरिया गांव निवासी रजवंत सिंह (42) की रविवार को इलाज के दौरान बाराबंकी के मेयो अस्पताल में मौत हो गई। रजवंत का सीएचसी अमेठी में 17 सितंबर को एंटीजन टेस्ट हुआ था। टेस्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया था। उन्हें पहले जिला अस्पताल के एल-वन हास्पिटल असैदापुर में भर्ती कराया गया।
हालत में सुधार न होने पर उन्हें 20 सितंबर को मेयो अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया था। रविवार रात अलग-अलग स्थानों से संग्रहीत 1,180 लोगों की जांच रिपोर्ट में भेटुआ ब्लॉक के छह, मुसाफिरखाना के दो, जामो के तीन तथा जगदीशपुर, अमेठी व सिंहपुर ब्लॉक के एक-एक स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 2,452 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 1,165 ठीक हो चुके हैं तो 21 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 296 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें