फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्राथमिकता से निपटाएं उद्यमियों की समस्याएं

Fri, 23 Jan 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु व औद्योगिक, व्यापारिक सुरक्षा फोरम, एमओयू क्रियान्वयन समिति और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जिला प्रबंधन इकाई की बैठक हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी में पुलिस चौकी की स्थापना, उतेलवा में भूखंडों का कब्जा दिलाना, जगदीशपुर में टूटी नालियों का पुनर्निर्माण व सफाई, औद्योगिक क्षेत्रों से अनाधिकृत व्यक्तियों को हटाना, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्राप्त करना और विद्युत कनेक्शन आदि मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया। डीएम ने सभी प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं, डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण करने को कहा।

निवेशकों की ओर से किए गए एमओयू के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि उद्योग स्थापना में किसी भी विभाग से कठिनाई आने पर समिति को अवगत कराया जाए, जिसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें