फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे किनारे मिली मृत महिला की नहीं हो सकी पहचान

Fri, 02 Feb 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अलाबक्श का पुरवा की पुलिया के पास बुधवार की सुबह मिली मृत अज्ञात युवती की पहचान 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई। कैमरे की फुटेज खंगलाने के साथ अन्य जांच में पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अलाबक्स का पुरवा मजरे सिधियांवा के समीप पुलिया के पास बीते बुधवार को 30 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव पाया गया। पुलिस की माने तो युवती के शरीर पर कहीं जख्म के निशान नहीं मिले हैं। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवाते हुए पहचान कराने की कोशिश तेज की। 24 घंटे बाद भी पुलिस मृत युवती की पहचान कराने में सफल नहीं हो सकी। पुलिस को अंदेशा है कि किसी दूसरे जिले से लाकर महिला को फेंका गया है।
एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि महिला के पहचान की कोशिश की जा ही है। पहचान होने के बाद सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पहचान नहीं हो पाने की दशा में भी नियमानुसार 72 घंटा पूरा होने पर पोस्टमॉर्टम कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें