फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करंट लगने से झुलसे बच्चों के मामले में हटाए गए एसडीओ

Fri, 02 Feb 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर थाने के टीकरमाफी के दुजई का पुरवा के पास शोभायात्रा के दौरान डीजी में करंट उतरने एक बच्चे की मौत व आठ अन्य आठ बच्चों के झुलसने के मामले में बृहस्पतिवार को पावर कॉर्पोरेशन ने एसडीओ को हटा दिया। 22 जनवरी को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा में शामिल डीजे पूरे दुरई गांव के पास 11 हजार वोल्टेज विद्युत लाइन के तार से छू गया था। जिससे आठ से 15 वर्ष आयु के नौ बच्चे झुलस गए थे। बिजली विभाग की टीम ने 23 जनवरी को ही घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन

भादर उपकेंद्र पर तैनात रहे अवर अभियंता दर्पण श्रीवास्तव को तीन दिन पूर्व मुसाफिरखाना ग्रामीण उपकेंद्र के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ के अधिशाषी अभियंता प्रसून त्यागी ने उपखंड अधिकारी भेटुआ राजीव कुमार यादव को मुख्य अभियंता वितरण लेसा लखनऊ के लिए स्थानांतरित कर दिया। जेई व एसडीओ के स्थानांतरण के संबंध में अधीक्षण अभियंता अमेठी ललित कृष्ण ने बताया कि दोनों के स्थानांतरण रूटीन प्रक्रिया के तहत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें