फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रयागराज से पैदल बहराइच जा रहे जायरीन का तालाब किनारे मिला शव

Fri, 31 May 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जत्थे के साथ प्रयागराज से पैदल चलकर बहराइच स्थित गाजी मियां के दरगाह जा रहे जायरीन का शव मुसाफिरखाना कोतवाली के सूबेदार का पुरवा के पास तालाब किनारे मिला है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने गर्मी से मौत की आशंका जताई है, जबकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा के पास तालाब किनारे एक शव दिखाई पड़ा। मृतक के शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान भी नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मौत की वजह गर्मी प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मृतक के बैग व मोबाइल से उसकी पहचान का प्रयास किया। इसके बाद उसकी शिनाख्त प्रयागराज के थाना सराय इनायत क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी अनवर (40) के रूप में हुई।
मुसाफिरखाना एसएचओ विनोद सिंह ने कहा कि 150 से 200 लोगों के जत्थे के साथ युवक प्रयागराज से पैदल बहराइच जा रहा था। परिजनों को जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसकी मौत 24 घंटे पहले होने की बात सामने आई है। विसरा रिजर्व किया गया है।
इससे पहले मंगलवार की शाम करीब पांच बजे कस्बे के चौधराना मोहल्ला के पास से गाजी मियां का जत्था पैदल बहराइच जा रहा था। जत्थे में शामिल एक महिला अचानक एक चबूतरे के ऊपर गिर पड़ी। मौके पर पहुंचे मोहल्ले के युवक ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें