फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 25 Nov 2024 05:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भुवाला मजरे भौसिंहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों मेें कमरे में फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



संग्रामपुर क्षेत्र के गांव पूरे भुवाला मजरे भौसिंहपुर निवासी शुभम कोरी (30) शनिवार को किसी कार्यक्रम से करीब नौ बजे घर लौटकर आया और उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार को सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजन उनके कमरे की ओर गए। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत में लगे हुक के सहारे फंदे से शुभम का शव लटका दिखा। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

पिता राजाराम कोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुभम की दो पुत्रियां दो वर्ष व छह माह की हैं। उसकी पत्नी व बच्चे मायके गए थे। प्रभारी निरीक्षक ईश नारायण मिश्र ने कहा कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें