तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना अंतर्गत तिलोई कस्बे से गुजरने वाली नहर में सोमवार की सुबह एक युवक का शव उतराता देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर पड़ोसी जिले व थानों से संपर्क किया। इसके बाद भी पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि संभावना है कि शव नहर में बहते हुए पहुंचा है। युवक की उम्र करीब 28-30 वर्ष लग रही है। वह काले रंग की जींस और लाल रंग की शर्ट पहने हुए था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।